News Desk

13537 POSTS0 COMMENTS

भारत : कोरोना संक्रमितों की संख्या 1083 और 27 की मौत, 54 नए केस मिले आज

कोविड-19 से देश में अब तक 27 मौतें दर्ज हुई है,वहीं कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1083 हो गई है। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना के 86 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। उधर, महाराष्ट्र और केरल दोनों ही राज्यों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में...

केंद्र ने राज्यों की सीमा सील करने को कहा, उल्लंघन करने वालों को भेजा जाएगा पृथक केंद्र

केंद्र ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (बंद) के दौरान प्रवासी कामगारों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी तरीके से राज्य और जिलों की सीमा सील करने को कहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को 14 दिन के लिए पृथक...

कोरोना वायरस : जिला जज ने जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए करने का परामर्श जारी किया

दिल्ली में सभी निचली अदालतों के प्रशासनिक प्रमुख तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश ने कोरोना वायरस से पैदा स्थिति के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात न्यायिक अधिकारियों और अन्य हितधारकों के बीच शारीरिक संपर्क कम से कम हो इसके लिए रविवार को एक परामर्श जारी किया। इसमें वकीलों और...

लॉकडाउन के दौरान सभी जरूरी, गैर जरूरी वस्तुओं की ढुलाई की अनुमति दी गयी : गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने रविवार को कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लॉकडाउन (बंद) के दौरान जरूरी और गैर जरूरी वस्तुओं में भेद किए बिना सभी सामान की ढुलाई की अनुमति देने को कहा है। गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रिंट मीडिया के लिए...

कोविड-19 : विमानन नियामक ने सभी कर्मियों के शराब परीक्षण पर रोक लगाई

विमानन नियामक डीजीसीए ने रविवार को कहा कि वह ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट (पायलट समेत विमानन कर्मियों के शराब का सेवन न किये होने की जांच के लिये किया जाने वाला परीक्षण) स्थगित कर रहा है। इससे पहले एअर इंडिया की यूनियन ने ऐसा करने का अनुरोध करते हुए कहा...

कोरोना से निपटने के इंतजामों पर दिग्विजय ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश और प्रदेश में किए गए सुरक्षा व स्वास्थ्य इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने आज ट्वीट किया, पूरे देश में डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ को कोरोना वायरस से बचाव के लिए पीपीई मॉस्क...

सभी विधायक कोरोना उन्मूलन कोष में करें 50 लाख का अंशदान : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य के सभी विधायक एवं विधान पार्षदों से सहयोग के रूप में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि से कोरोना उन्मूलन कोष में 50 लाख रुपये का अंशदान करने की आज अपील की। कुमार ने यहां एक अणे मार्ग...

पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पूरा देश समेत राजधानी दिल्ली लॉक डाउन है। ऐसे लोगों को खाद्यान्न और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से मिलती रहे इसको लेकर दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं दिल्ली भाजपा के नेता भी इस...