महाराष्ट्र विधानसभाध्यक्ष द्वारा बुधवार को हिन्दुत्व के प्रणेता विनायक दामोदर सावरकर के सम्मान में एक सरकारी प्रस्ताव की भाजपा की मांग खारिज किये जाने के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर सीधे निशाना साधा और उसे सत्ता के लिए ‘‘लाचार’’ करार दिया। भाजपा ने बुधवार...
बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) लागू नहीं किए जाने संबंधी प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पास होने के बाद महागठबंधन में शामिल विपक्षी दलों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर 'मन डोलने' लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार...
कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि ने बुधवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने समय ‘‘आ गया’’ है क्योंकि अब हर वर्ग से ‘‘समानता’’ की मांग की जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों और नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध करने...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से तीर्थ-पुरोहितों ने चारधामों सहित प्रदेश के 50 से ज्यादा मंदिरों का नियंत्रण सरकारी हाथों में लेने के लिये हाल में पारित देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को लेकर अपना 'दुराग्रह' छोड़ने या परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व प्रमुख...
जम्मू कश्मीर के कालेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में विज्ञान की पढ़ाई कर रहे 500 छात्र देश भर के आईआईटी एवं आईआईएसईआर में दो महीने तक इटर्नशिप करेंगे।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा सचिव तलत परवेज और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) चार आईआईटी...
उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फैली हिंसा में अब तक मृतकों की संख्या 20 हो गई है। इलाके में धारा 144 लगे होने के बावजूद भी गोकुलपुरी में आज सुबह कुछ उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी। पूरे जिले में अतिरिक्त सुरक्षा...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों की स्थिति को गंभीर बताते हुए लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सेना तैनात करने की मांग की है। श्री केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कर्फ्यू लगाया जाना...
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसक घटनाओं के कारण बंद किये गए सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बुधवार को खोल दिये गये हैं और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आज ट्वीट किया, “बंद किये गए सभी मेट्रो...