News Desk

13537 POSTS0 COMMENTS

हंदवाड़ा में हिजबुल आतंकी मेहराजुद्दीन हलवाई ढेर -आतंकवाद के अनेक अपराधों में शामिल था हलवाई

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक कुख्यात आतंकवादी मारा गया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और कुख्यात आतंकवादियों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ...

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने दी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि – मुख्‍यमंत्री ठाकरे ने पूरे शासकीय सम्मान के साथ...

मुंबई। बॉलीवुड में ‘ट्रैजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता‌ दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बुधवार सुबह 7.30 बजे दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री...

पाक हिंदुओं ने दी 1 अगस्त को सिंध विधानसभा में विरोध की चेतावनी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पाकिस्तान द्रविड़ इत्तेहाद (पीडीआई) ने मांग की है कि सरकार द्वारा हिंदू समुदाय के बीच असुरक्षा का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। पीडीआई अध्यक्ष फकीरा शिवा और अन्य ने सोमवार को सिंध में मीरपुर खास रोड पर प्रदर्शनकारियों की...

ट्रेन में नहीं दिखा पाए फोटो आईडी तो माना जाएगा बगैर टिकट

नई दिल्ली। ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलते वक्त हमें टिकट और फोटो आईडी कार्ड जरूर चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि अगर आप ये भूले तो सफर करने में मुश्किलें आ सकती हैं। खास तौर पर अगर आप आईडी कार्ड भूले तो हो सकता है आप ट्रेन में...

सीएम योगी का आदेश 12 जुलाई तक यूपी में छुट्टियों पर रोक

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत के चुनाव को ध्यान में रखते हुए 12 जुलाई तक सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। मुख्य सचिव...

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम बीती रात हत्या कर दी गई। 67 साल की किटी कुमारमंगलम की हत्या उनके दिल्ली स्थित आवास पर की गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया...

सुप्रीम कोर्ट से बोला महाराष्ट्र चुनाव आयोग अगर जमीनी स्थिति ठीक रही तो कराएंगे उपचुनाव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अगर जमीनी स्थिति अनुकूल रहती है, तो राज्य में पांच जिला परिषदों और 33 पंचायत समितियों के उपचुनाव कराए जा सकते हैं। न्यायालय ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच उपचुनावों को कराने की समय सीमा...

वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने से 95 फीसदी तक घट जाता है कोरोना का खतरा

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च अपने ताजा अध्ययन में पाया है कि वैक्सीन की दो खुराकें कोरोना से होने वाली मौतों को 95 फीसदी तक कम करती हैं, तो वहीं सिंगल डोज लेने वालों में मौत का जोखिम 82 फीसदी तक घट जाता है। यह अध्ययन इंडियन...

थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने से पार्टी संगठन में होंगे बड़े बदलाव

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद राज्यसभा में सरकार और भाजपा के बीच बड़े बदलाव तय हो गए हैं। गहलोत राज्यसभा में भाजपा के नेता होने के साथ नेता सदन भी हैं। अब पार्टी को सदन में नया नेता चुनना होगा। अब...

ट्विटर से तकरार के बीच केंद्र बोला- आईटी नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट लाएं

नई दिल्ली। नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर के साथ जारी तकरार के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में नए आईटी नियमों की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग को...