News Desk

13537 POSTS0 COMMENTS

यूजीलैंड में भूकंप के चार झटकों के बाद समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, सुनामी के डर से घर छोड़कर भागे लोग

वेलिंगटन। प्रशांत महासागर में बसा न्‍यूजीलैंड भूकंप के चार भीषण झटकों से दहल उठा। रिक्‍टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 7.3, 7.4, 8.1 और 6.5 मापी गई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसके बाद लोग बुरी तरह डर गए और तटीय इलाकों से ऊंचाई वाले...

कृषि कानूनों को लेकर भारतीय समुदाय में बढ़े मतभेद, सिडनी में सिखों पर हमला

मेलबर्न। भारतीय सिखों के एक समूह ने कहा है कि भारत के कृषि कानूनों को लेकर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के बीच बढ़ रहे मतभेद के बीच सिडनी में वतन के ही कुछ लोगों ने बेसबॉल बैट और हथौड़े से उन पर हमला कर दिया। सिडनी के हैरिस पार्क...

विश्व चैंपियन सिंधू, श्रीकांत ,साई प्रणीत और जयराम स्विस ओपन के क्वाटर्रफाइनल में पहुंचे

बासेल। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू, चौथी वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत, विश्व चैंपियन और पांचवीं सीड बी साई प्रणीत और अजय जयराम ने अपने अपने मुकाबले जीतकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वाटर्रफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि सायना नेहवाल पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई हैं। पीवी...

भारत-अमेरिका से तनाव के बीच चीन ने रक्षा बजट में की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के साथ तनाव के बीच चीन ने अपने रक्षा बजट में भारी वृद्धि की है। चीन ने शुक्रवार को अपने रक्षा बजट को बढ़ाकर 209 बिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया, जो पिछले साल की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक है। रक्षा बजट में बढ़ोतरी...

बंगाल में आईएसएफ संग गठबंधन को लेकर अपनों से घिरी कांग्रेस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने लेफ्ट-आईएसएफ के साथ गठबंधन किया है। हालांकि, कांग्रेस की अंदरूनी रस्साकशी इस गठबंधन पर भी असर डालती नजर आ रही है और अब पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव कर लिया है। कांग्रेस अपने ही गठबंधन में शामिल अब्बास...

हाईकोर्ट के आदेश से बिहार में अब 37 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

पटना। पटना हाईकोर्ट ने बिहार बोर्ड को एसटीईटी का परिणाम घोषित करने आदेश दिया है। इससे सूबे में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। परिणाम घोषित होने के बाद राज्य सरकार नियोजन का शिड्यूल बनाएगी। उसके बाद जिलावार नियोजन प्रक्रिया...

नए कोरोना मामलों में 17वें से 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। करीब दो महीने के अंदर प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ी कि भारत 17वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। रोजाना सर्वाधिक मरीज दर्ज करने...

पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट

जयपुर। राजस्थान में 18 साल की एक लड़की का दलित लड़के के साथ प्यार करना उसके लिए काल बन गया। राजस्थान के दौसा में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। लड़की एक दलित लड़के से प्यार करती थी और कुछ दिनों पहले ही उन दोनों की...

रुपया 16 पैसे गिरकर 72.99 पर

मुंबई। भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में अमेरिकी डालर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 72.99 रुपए प्रति डालर पर रहा। अमेरिकी डालर में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख को देखते हुए निवेशकों की धारणा प्रभावित रही। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार...

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

मुंबई। घरेलू बाजार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसके पहले 27 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए। दिल्ली में 5 मार्च को पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए...