वॉशिंगटन। ब्रिटेन का शाही राजघराना मेगन मार्कल के बेटे आर्ची के रंग को लेकर परेशान था। मेगन इस बात को लेकर इस हद तक परेशान हो गई थीं कि उनके मन में अपनी जिंदगी खत्म करने के ख्याल आने लगे थे। एक टॉक शो में मेगन मार्कल और ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने कई ऐसी बातों से पर्दा उठाया, जिनकी वजह से शाही राजघराने में भूचाल आ सकता है।

टॉक शो में हैरी ने बताया कि मेगन के साथ महल में जो हो रहा था, उससे उन्हें

टॉक शो में हैरी ने बताया कि मेगन के साथ महल में जो हो रहा था, उससे उन्हें अपनी मां डायना की याद आई और उन्हें लगा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। दोनों ने इस टाक शो के जरिए दुनिया को यह खुशखबरी भी दी कि उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। मेगन ने बताया कि महल में बातें होती थीं कि उनके बेटे आर्ची को प्रिंस का टाइटल नहीं दिया जाएगा और उसे सिक्यॉरिटी नहीं मिलेगी। उसके रंग को लेकर चर्चा होती थी, क्योंकि मेगन अश्वेत हैं। हालांकि, ये बातें करने वाले का नाम मेगन ने नहीं लिया।
हैरी ने बताया कि उनके ऑस्ट्रेलिया टूर पर मेगन को लोगों के साथ आराम से कनेक्ट करते हुए देख सबको जलन हो रही थी। मेगन ने कहा कि वह शाही परिवार को गौरव महसूस कराना चाहती थीं।

पिता प्रिंस चार्ल्स और भाई प्रिंस विलियम को महल में ‘फंसा’ हुआ बताया और कहा कि

हैरी ने अपने पिता प्रिंस चार्ल्स और भाई प्रिंस विलियम को महल में ‘फंसा’ हुआ बताया और कहा कि वे लोग बाहर नहीं निकल सकते। जिस संस्था में वे पैदा हुए हैं, उससे बाहर नहीं निकल सकते। मेगन ने बताया कि महारानी एलिजाबेथ का व्यवहार उनके साथ काफी अच्छा था। उनके पहले प्रेस टूर पर महारानी ने मेगन के साथ कंबल भी शेयर किया था। हालांकि, उन्हें महल में हद से रखा जाता था जिसकी तुलना मेगन ने कोविड-19 लॉकडाउन से की।
मेगन ने ब्रिटिश अखबारों की उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें दावा किया गया था, उन्होंने प्रिंस विलियम की पत्नी केट को अपनी शादी के मौके पर रुलाया था। उन्होंने कहा कि केट ने उन्हें फ्लावर गर्ल्स की ड्रेस को लेकर रुलाया था और बाद में इसके माफी भी मांगी थी। केट ने मेगन को फूल और एक नोट भी दिया था।

मेगन ने कहा कि ब्रिटिश अखबार ‘हीरो और विलेन’ की कहानी गढ़ने में लगे हुए थे

मेगन ने टाक शो में अपना दर्द बयान किया कि कैसे राजघराने में रहते हुए उनके मन में सुइसाइड के ख्याल आते थे। उन्होंने कहा यह बहुत साफ, असली और डरावने ख्याल थे। मुझे अकेला नहीं छोड़ा जा सकता था। मेगन ने बताया कि उन्होंने महल के सीनियर अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन उनसे कहा गया कि यह देखने में अच्छा नहीं लगेगा। मेगन ने बताया कि शादी के बाद उनका लाइसेंस, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड जमा कर लिए गए थे जिससे उन्हें कैदी जैसा महसूस होता था।

हैरी ने भी बताया कि उन्हें मेगन की हालत देखकर लगा कि

हैरी ने भी बताया कि उन्हें मेगन की हालत देखकर लगा कि जो उनकी मां डायना के साथ हो चुका था, वही इतिहास दोहरा रहा था। उनका यह डर सोशल मीडिया और रंगभेद से जुड़े तनाव से बढ़ता गया। हैरी ने कहा कि उन्होंने परिवार में मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यहां तक कि उनके पिता चार्ल्स ने उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। हैरी ने बताया कि उन्होंने और मेगन ने शाही परिवार के सीनियर सदस्यों के पद से हटने का फैसला महल और अखबारों के दबाव से परेशान होकर किया। उन्होंने साफ किया कि इसके बारे में महारानी समेत कई लोगों से चर्चा की गई थी।

#Savegajraj

Previous articleस्विट्जरलैंड में बुर्के पर लगेगा बैन, जनमत संग्रह में 51 फीसदी मतदाताओं ने दी सहमति
Next articleकांगो में मिला सोने का पहाड़, खुदाई करने टूट पड़े लोग, सरकार को लगाना पड़ा प्रतिबंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here