दिन के तापमान में होने लगा इजाफा

भोपाल। प्रदेश से ठंड ‎अब धीरे-धीरे विदा लेने लगी है। ‎दिन के तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है। आसमान से बादल छंटने लगे हैं। साथ ही वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। इससे वातावरण में नमी कम होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे। इससे वातावरण में ठंड कम होने लगेगी।

पाकिस्तान पर एक प्रति चक्रवात

हालांकि सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत में दिखने लगेगा, लेकिन इसकी आवृत्ति काफी कम रहने से इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम ही है। राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके असर से दिन के तापमान में सोमवार से और रात्रि के तापमान में मंगलवार से धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। हालांकि राजधानी में न्यूनतम तापमान तीन-चार दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी

वातावरण में नमी की मात्रा काफी कम होने के कारण अब कोहरा छाने के भी आसार कम हो गए हैं। साथ ही धूप में अब तल्खी महसूस होने लगेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि फरवरी माह में अभी तक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हो चुके हैं। इनमें से तीन फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। साथ ही इस सिस्टम के असर से एक प्रेरित चक्रवात सक्रिय हो गया था। इस वजह से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ी थीं। बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ने लगा था। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं रहने से हवाओं का रुख फिर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है।

#savegajraj

Previous articleदक्षिणी अफ्रीका से कूनो पालपुर आएंगे चीते
Next articleम्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here