भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश भर में जन जागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है। भाजपा ने इस जन जागरण को पांच जनवरी यानी आज से शुरू करने की तैयारी की है। इसी के तहत डोर टू डोर कैंपेन का आगाज़ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किया जाएगा।

इसी समय राष्ट्र के अलग-अलग 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता CAA को लेकर डोर टू डोर कैंपेन का आगाज़ करेंगे। भाजपा ने इस अभियान के जरिए 10 दिनों के अंदर देश के लगभग 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। इन लोगों तक पहुंचकर पार्टी के नेता उन्हें CAA से होने वाले लाभ के बारे में बताने का काम करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में इस अभियान का बिगुल फूंकेंगे।

वहीं, राजनाथ सिंह लखनऊ में, निर्मला सीतारमण राजस्थान की राजधानी जयपुर में और नितिन गड़करी नागपुर में आज डोर टू डोर अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए ध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी बड़े स्तर पर तैयारी की है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान व छत्तीसगढ़ में रमण सिंह व अन्य नेता राज्य के विभिन्न जगहों पर आज इस अभियान का आगाज़ करेंगे।

Previous articleमहाराष्ट्र सरकार विभागों के बंटवारों पर राज्यपाल ने लगाई मुहर
Next articleपाक मंत्री को इस भाजपा सांसद ने सुनाई खरी-खरी खोटी, जानिए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here