HomeDelhi

Delhi

देश में आपातकाल लगाने के संदेश फर्जी: सेना

सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में अगले महीने आपातकाल लागू करने की संभावना से जुड़े सोशल मीडिया संदेशों को फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया है। सेना के अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सेवानिवृत कर्मियों, नेशनल कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा...

दिल्ली सरकार ने कक्षा आठ तक के छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रोन्नत करने का फैसला किया

दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक संयुक्त डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों के...

वायरस: हजारों कैदियों को अंतरिम जमानत या पैरोल पर रिहा करने की तैयारी

देशभर की खचाखच भरी जेलों से हजारों कैदियों को अंतरिम जमानत या पेरोल पर रिहा किया जा रहा है। यह अभूतपूर्व कदम कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने और किसी भी तरह के संघर्ष से बचने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कैदियों...

लॉकडाउन : राशन की समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, विधायक के घर का किया घेराव

राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से मजदूर तबके में काफी खलबली मच गई है। जिसकी वजह से गरीब मजदूर काफी परेशान हैं। आदर्श नगर विधानसभा के मजदूर अपनी समस्या लेकर विधायक पवन शर्मा के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक के आने का काफी देर तक इंतजार किया।...

कोरोना वायरस : मास्क, सैनिटाइजर की कमी से जूझ रहे मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर

देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इस विषम परिस्थितियों में जो डॉक्टर इस महामारी से लोगों को बचा रहे हैं। वहीं डॉक्टर आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। बता दें कि मोहल्ला क्लिनिक में काम करने वाले डॉक्टरों को करीब 3 महीने से वेतन ही नहीं...

पलायन रोकने के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अब दिल्‍ली सरकार भरेगी मजदूरों के घरों का किराया

पलायन रोकने के लिए दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने घर छोड़ कर जा रहे लोगों से कहा है कि अब दिल्‍ली सरकार आपके घरों का किराया भरेगी बस आप घरों में रहिए। लॉकडाउन का सफल बनाएं। यहीं हम सब की जिम्‍मेदारी है। देश...

दिल्ली में सरकारी स्कूलों को अस्थाई शेल्टर होम बनाने का काम शुरू

दिल्ली से यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में जाने वाले लोगों को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस बीच दिल्ली सरकार के कई स्कूलों को अस्थायी आश्रय घरों (शेल्टर होम) में परिवर्तित किया जा रहा है। पटपड़गंज और गाजीपुर के कई स्कूलों को शेल्टर होम...

लॉकडाउन के बीच दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जुटी भीड़ के लिए भाजपा ने आप को घेरा

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों के कहीं आने-जाने पर प्रतिबंध है। वहीं इस बीच राजधानी दिल्ली से प्रवासी कामगार और दिहाड़ी मजदूरों ने पलायन करना शुरू कर दिया है और अपने-अपने घरों की ओर जाने के लिए हजारों की...

केंद्र ने राज्यों की सीमा सील करने को कहा, उल्लंघन करने वालों को भेजा जाएगा पृथक केंद्र

केंद्र ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (बंद) के दौरान प्रवासी कामगारों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी तरीके से राज्य और जिलों की सीमा सील करने को कहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को 14 दिन के लिए पृथक...

कोरोना वायरस : जिला जज ने जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए करने का परामर्श जारी किया

दिल्ली में सभी निचली अदालतों के प्रशासनिक प्रमुख तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश ने कोरोना वायरस से पैदा स्थिति के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात न्यायिक अधिकारियों और अन्य हितधारकों के बीच शारीरिक संपर्क कम से कम हो इसके लिए रविवार को एक परामर्श जारी किया। इसमें वकीलों और...