HomeInternational

International

कोरोना वायरस श्वसन बूंदों से फैलता है, हवा के माध्यम से नहीं: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हाल के एक प्रकाशन में कहा गया है कि कोविड-19 बीमारी का कारण बनने वाला वायरस मुख्य रूप से ‘‘श्वसन की सुक्ष्म बूंदों और निकट संपर्कों’’ के माध्यम से फैलता है और यह हवा में लंबे समय तक नहीं रहता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा...

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के लिये नए अधिवास नियम के खिलाफ विरोध जताया

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत पर जम्मू-कश्मीर की 'जनसांख्यिकीय संरचना को गैर कानूनी रूप से बदलने' का आरोप लगाया। साथ ही नए अधिवास नियम को 'अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन' करार दिया। भारत सरकार ने बुधवार को नए अधिवास नियमों को जारी किया, जिसके तहत इसमें उनको भी मूल...

नेपाल में प्रवेश के लिए महाकाली नदी तैर कर आए तीन लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए बंद के बीच भारत से नेपाल में प्रवेश करने के लिए महाकाली नदी तैरकर पार करने वाले तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। कोविड-19 को देखते हुए भारत और नेपाल, दोनों ही देशों ने बंद...

वायरस: एशिया और प्रशांत क्षेत्र में लंबी लड़ाई की डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 को लेकर पूरा ध्यान जहां पश्चिमी यूरोप और उत्तर अमेरिका के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की ओर चला गया है वहीं एशिया और प्रशांत क्षेत्र में यह महामारी अभी समाप्त होने से बहुत दूर है।एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सभी...

कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश, समाज की सराहना की

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वयं पृथक रह रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी सेहत की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर एक बार फिर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के 20,000 पूर्व कर्मी जानलेवा...

घर में कोरोना वायरस पार्टी करने पर तुर्की में 11 लोग हिरासत में

इस्तांबुल में सप्ताहांत पर कोरोना वायरस को लेकर घर पर पार्टी करने के आरोप में तुर्की की पुलिस ने आयोजक और डीजे समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पार्टी में कुछ मेहमान डॉक्टरों की तरह कपड़े पहनकर आए थे। यह पार्टी शनिवार...

कोरोना वायरस संबंधी चिंताओं के बीच जर्मनी के मंत्री ने की आत्महत्या

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई को लेकर ‘‘बेहद चिंतित’’ जर्मनी के हेसे राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शाएफर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। शाएफर (54) शनिवार को रेल पटरी पर मृत मिले थे। वीसबैडेन अभियोजक के कार्यालय ने मंत्री द्वारा आत्महत्या...

ट्रंप की बच्चों को सलाह : आराम से बैठें, सलीके से पेश आएं, हाथ धोएं और अमेरिका पर गर्व करें

अमेरिका में कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू बंद के चलते अपने परिजनों के साथ घरों में रह रहे लाखों बच्चों को राष्ट्रपति ट्रंप ने आराम से बैठने, अच्छे से व्यवहार करने, हाथ धोते रहने और उनके देश पर गर्व करने की नसीहत दी है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने...

सुरक्षा परिषद ने काबुल में गुरुद्वारे पर ‘जघन्य’ हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले दिनों अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए ‘जघन्य एवं कायराना’ हमले की भर्त्सना करते हुए कहा है कि इस ‘निंदनीय’कृत्य के साजिशकर्ताओं और मददगारों को जवाबदेह ठहराने तथा न्याय के जद में लाने की जरूरत है। गत बुधवार को काबुल...

वायरस के खतरे के लिए संघीय सरकार नये दिशानिर्देश बना रही है : ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि संघीय अधिकारी वायरस संक्रमण के खतरे के आधार पर काउंटियों को श्रेणीबद्ध करने के लिए नया दिशानिर्देश तैयार कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस के खतरे के आधार पर राष्ट्रव्यापी दिशानिर्देश में छूट दी जा सके। इस बीच, कोरोना वायरस के चलते...