HomeNational

National

सुशांत के पिता ने नीतीश से मिलकर सुशांत की मौत की सीबीआई जांच के लिए धन्यवाद दिया

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए धन्यवाद दिया। सुशांत के पिता के साथ उनकी बड़ी बेटी और दामाद सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे थे। सुशांत के पिता ने कहा कि...

महाराष्ट्र सरकार ने कृषि कानूनों को जारी करने सम्बन्धी आदेश वापस लिया

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने अगस्त में जारी अपने उस आदेश को वापस ले लिया है जिसमें विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने का कहा गया था। पिछले सप्ताह, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार कृषि सुधार कानूनों को लागू...

कंगना खुद के अलावा किसी की मदद नहीं करती: सोना महापात्रा

मुंबई। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं। अब कंगना को उनके ही अंदाज में बॉलीवुड की सिंगर सोना महापात्रा का करारा जवाब दिया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि कंगना रनौत अपने अलावा कभी भी किसी की मदद...

जिंक की कमी से हो रही कोरोना मरीजों की मौत – ताजा शोध में हुआ यह खुलासा

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में हुए शोध में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों में जिंक की कमी पाई गई है। यहां तक की इसकी कमी के चलते कई लोगों की मौत भी हो गई। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए जिंक एक अहम रोल अदा कर रहा...

भारत की ‘फेलूदा’ कोविड-19 जांच आरटी-पीसीआर की तुलना में सस्ती एवं तेज

परीक्षण की कीमत 500 रुपये है और 45 मिनट में इसके परिणाम आ सकते हैं:वैज्ञानिक नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत की सीआरआईएसपीआर 'फेलूदा' कोविड-19 जांच आरटी-पीसीआर की तुलना में सस्ती, त्वरित और आसान है। ‘फेलूदा’ का नाम सत्यजीत रे के मशहूर जासूस पात्र के नाम...

स्‍टडी में दावा, कोरोना इंफेक्‍शन से 98 फीसदी तक बचाएगा एन-95 फेस मास्क

एन-95 मास्क कोरोना से बचाव के साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत प्रभावशाली है नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में मास्क का एक नया बाजार खड़ा हो गया है। लोग सुरक्षा के लिहाज से कपड़े के मास्क, घर में बनाए गए मास्क और बाजारों में...

बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र को बदनाम किया गया : गृहमंत्री अनिल देशमुख

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में एम्स की ताजा विसरा रिपोर्ट में जहर पुष्टि नहीं होने की खबरों का हवाला देते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आरोप लगाया कि कुछ दलों ने बिहार चुनाव में फायदा लेने के लिए राज्य को बदनाम...

बाबरी केस में आडवाणी, जोशी, उमा भारती समेत सभी 32 आरोपी बरी

6 दिसंबर 1992 को जो हुआ वह पूर्व नियोजित नहीं आकस्मिक घटना थी ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं, जिससे साबित हो कि घटना किसी साजिश का परिणाम थी जस्टिस सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जो कारसेवक वहां मौजूद थे, वे सभी उन्मादी नहीं थे लखनऊ। अयोध्या के बाबरी...

हाइड्रोजन ईंधन वाली पैसेंजर प्लेन ने भरी उड़ान -विमानन उद्योग के लिए बड़ा कदम

लंदन। ब्रिटेन में दुनिया के पहले हाइड्रोजन ईंधन से उड़ने वाले पैसेंजर प्लेन ने सफल उड़ान भरी है। माना जा रहा है कि इस प्लेन की उड़ान वैश्विक विमानन उद्योग के लिए बड़ा कदम कि इससे न केवल वायु प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि जीवाश्म ईंधन से हमारी निर्भरता...

चीन से बढ़ते खतरे को देख ताइवान ने भी ‎किया जंग का ऐलान – कहा, अंतिम सांस तक देश की हिफाजत के लिए लड़ेंगे

ताइपे। चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुए ताइवान ने भी जंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो दिन पहले ही ताइवानी सेना ने चीन की नाक के नीचे लाइव फायर ड्रिल कर अपने मंसूबों को स्पष्ट कर दिया था। अब ताइवान के रक्षा मंत्री ने भी ऐलान...