किवू। अफ्रीकी देश कांगो के दक्षिणी किवू प्रांत में एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने के बाद हजारों की तादाद में लोग उसकी खुदाई करने के लिए टूट पड़े। हालत यह हो गई कि सरकार को वहां पर निगरानी शुरू होने तक खनन पर रोक लगानी पड़ी। कांगो के मंत्री वेनंत बुरुमे ने बताया कि लुहिहि गांव में फरवरी महीने के अंतिम दिनों में सोने से भरपूर अयस्‍क की खोज हुई थी, इसके बाद वहां पर खुदाई करने वालों की भीड़ जमा हो गई।

बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के वहां पर पहुंचने से इस छोटे से

इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के वहां पर पहुंचने से इस छोटे से गांव में संकट पैदा हो गया। पूरे कांगो में फावड़ा आदि के जरिए आजीविका के लिए सोने की खुदाई करना सामान्‍य बात है। कांगो के पूर्वी और पूवोत्‍तर इलाके में सोने की खुदाई एक तरह से कुटीर उद्योग की तरह है। उधर, लुहिहि गांव में इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के पहुंचने पर वहां पर कांगो की सेना, खनिकों और व्‍यापारियों को भेजना पड़ा। फिलहाल पहाड़ की खुदाई रोक दी गई है।

मंत्री ने बताया कि खनन पर रोक लगाए जाने से अधिकारियों को खनिकों

मंत्री ने बताया कि खनन पर रोक लगाए जाने से अधिकारियों को खनिकों की पहचान करने और उनके पंजीकरण का मौका म‍िलेगा। आदेश में कहा गया है कि लूहिहि में व्‍यवस्‍था को बहाल किया जाना जरूरी है। कांगो में आधिकारिक रूप से सोने के उत्‍पादन को बहुत कम करके दिखाया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुताबिक इसकी वजह यह है कि यहां से कई टन सोना तस्‍करी करके पूरब में स्थित पड़ोसी देशों के रास्‍ते वैश्विक सप्‍लाइ बाजार में भेज दिया जाता है। इस वजह से कांगो की सरकार को इस सोने से कोई खास फायदा नहीं हो पाता है। सरकार इस पर लगाम लगाना चाहती है।

#savegajraj

Previous articleअश्वेत होने की वजह से शाही राजघराने में मेगन के साथ होता था भेदभाव, बेटे आर्ची के रंग को लेकर मारे जाते थे ताने
Next articleनारी शक्ति की सफाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है : संभागीय आयुक्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम की सभी महिला सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here