अहमदाबाद| शहर समेत राज्यभर में कोरोना के रोजाना केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है| जिसे देखते हुए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में नया वार्ड शुरू करना पड़ा है| सिविल अस्पताल में 04 नाम का वार्ड शुरू किया गया है| स्थानीय निकाय चुनाव से पहले 36 केस थे, जो अब बढ़कर 65 पर पहुंच गए हैं| प्रति दिन 15 से 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं| संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सिविल अस्पताल में नया वार्ड शुरू किया गया है| बता दें कि स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के कोविड नियमों का पालन नहीं करने की वजह से अहमदाबाद समेत राज्यभर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है| स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे पहले ही आ चुके हैं और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के परिमाण प्रति दिन सामने आ रहे हैं| फरवरी के दौरान राज्य में कोरोना के रोजाना केसों की संख्या 250 के नीचे पहुंच गई थी जो अब 600 करीब पहुंच गई है| रविवार को राज्य में 575 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए| जिसमें सबसे अधिक केस अहमदाबाद में सामने आए थे|
#Savegajraj