नई ‎दिल्ली। देश की वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों का मूल्यांकन वर्ष 2025 तक तीन गुना होकर 150-160 अरब डॉलर हो जाएगा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। एक अध्ययन पर आधारित रिपोर्ट के निष्कर्ष में देश के फिनटेक क्षेत्र के मूल्यवर्धन की क्षमता का आकलन किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है ‎कि देश के फिनटेक क्षेत्र का मूल्यांकन 2025 तक 150 से 160 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। इस तरह क्षेत्र के मूल्यांकन में करीब 100 अरब डॉलर की वृद्धि होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लक्ष्य को पाने के लिए देश के वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र को अगले पांच साल में 20 से 25 अरब डॉलर का निवेश करने की जरूरत होगी। देश के फिनटेक उद्योग में कुल इकाइयां 2,100 हैं। इनमें से 67 प्रतिशत इकाइयों का गठन पिछले पांच साल के दौरान हुआ है। फिलहाल इस क्षेत्र का मूल्यांकन 50 से 60 अरब डॉलर है। रिपोर्ट कहती है कि कोरोना वायरस महामारी से इस क्षेत्र की वृद्धि प्रभावित नहीं हुई है। जनवरी 2020 से क्षेत्र में तीन नई यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन) और पांच नई सूनिकॉर्न (50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन) इकाइयां सामने आई हैं।

#Savegajraj

Previous articleप्राकृतिक गैस के ऑक्सीजन के संपर्क में आने से हो रहे धमाके
Next articleफीडे विश्व यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी होंगे इनियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here