अहमदाबाद| गुजरात के छह नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है| दक्षिण गुजरात की सूरत महानगर पालिका तो कांग्रेसमुक्त हो गई है| शर्मनाक हार से गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा उबरे नहीं थे कि उनके भाई ने उन्हें झटका दे दिया| अमित चावडा के भाई प्रशांत चावडा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया| आगामी 28 फरवरी को राज्य के 81 नगर पालिका, 31 जिला पंचायत और 231 तहसील पंचायतों में चुनाव होना है| उससे पहले बोरसद नगर पालिका में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. ईश्वरभाई चावडा के पौत्र और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमित चावडा के भाई प्रशांत चावडा ने भाजपा जॉइन कर ली|

#Savegajraj

 

Previous articleयूसुफ पठान ने क्रिकेट अकादमी खोली
Next articleकोरोना 42 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया गया कोविड वैक्सीन का पहला डोज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here