नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बेहद विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जिस लहजे का प्रयोग किया गया है, वह हमारे संघीय ढांचे पर हमला कर रहा है। एक ऐसा विडियो जो अलगाववादी और विभाजनकारी अजेंडे को उजागर करता है।

‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और आजादी के नारों पर मचे घमासान के बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के स्टूडेंट शरजिल इमाम के इस विडियो में पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने का घृणित मंसूबा सामने आया है। यह विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में JNU छात्र शरजिल इमाम कहता है कि, ‘हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।’

विडियो में शरजिल बेहद भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए कह रहा है कि, ‘असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? वहां NRC लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं…6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां… अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।’

Previous articleझारखंड के लोहरदगा में हिंसा के चलते धारा 144 लागू
Next articleउमंग 2020 इवेंट में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने जताई ये इच्छा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here