ठंड के धीरे-धीरे रुखसत होने की संभावना
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार से तापमान में बढोत्तरी होने लगेगी। प्रदेश से धीरे-धीरे ठंड रुखसत होने लगेगी। देश के जम्मू-कश्मीर राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ ही आगे बढ़ गया है। उधर इस सिस्टम के कारण उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना प्रेरित चक्रवात भी उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ खिसक गया है। दोनों सिस्टम के कमजोर पड़ने के कारण अब हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने लगा है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से वातावरण में
इससे रात के तापमान में गिरावट हो रही है। दिन में भी दस किलोमीटर से अधिक रफ्तार से हवा चलने और बादल बने रहने के कारण अधिकतम तापमान कम होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से वातावरण में नमी कम होने लगेगी। इससे बादल छंटने लगेंगे। धूप निकलने के कारण सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। उधर प्रेरित चक्रवात भी छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ गया है। इससे हवाओं का रुख भी अब उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इसके चलते रात का तापमान कम होने लगा है। रविवार से नमी में कमी आने के कारण बादलों के छंटने का सिलसिला शुरू होने लगेगा। साथ ही धूप में भी तल्खी बढ़ने लगेगी। सोमवार से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
अब ठंड के धीरे-धीरे रुखसत होने की संभावना
रात के तापमान में भी अब विशेष गिरावट होने के आसार कम ही हैं। अब ठंड के धीरे-धीरे रुखसत होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि फरवरी माह में छह दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुए थे। उनके प्रभाव से पहले राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बना था। इसके बाद वह सिस्टम खिसककर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर सक्रिय हो गया था। इससे हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया था। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। इससे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ी थीं। इससे दिन के तापमान में तो कुछ गिरावट होने लगी थी, लेकिन रात का तापमान काफी बढ़ गया था। शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर पड़ने के बाद आगे बढ़ गया है।
#savegajraj