कंगना रनौत का ‘फर्स्ट किस’, एक्ट्रेस ने बताया मजेदार किस्सा

मुंबई। हमेशा अपने ट्वीट और बयानों की वजह से विवाद में फंसने वालीं कंगना रनौत काफी दिलचस्प और मजेदार भी हैं। ये सच हैं कि उनके तेवर हमेशा कड़क दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनका एक दूसरा पहलू भी है। वे सोशल मीडिया पर खूबसूरत कविताएं तो शेयर करती ही रहती हैं, इसके अलावा उनके कई ऐसे किस्से भी हैं जो सभी को हैरान कर जाएंगे। एक बार इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कंगना रनौत ने अपने फर्स्ट किस के बारे में बताया था कि उनका पहला किस काफी अजीब रहा था।

हथेली पर किस करने की प्रैक्टिस कर रही थी।

इस बारे में उन्होंने कहा था- मैं तो किस कर ही नहीं पाई थी, इसलिए पहले अपनी हथेली पर किस करने की प्रैक्टिस कर रही थी। मेरा पहला किस बिल्कुल भी जादुई नहीं था। वे बताती हैं- मेरा तो मुंह ही फ्रीज हो गया था। मैं नहीं हिल पा रही थी। कंगना का ये अजीबोगरीब किसिंग एक्सपीरियंस सभी को हंसने पर मजबूर कर रहा है। जो कंगना हमेशा तल्ख तेवर दिखाती हैं, उनका ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। वैस उस इवेंट में कंगना रनौत ने अपने पहले क्रश के बारे में भी खुलासा किया था।

9वीं कक्षा में अपनी स्कूल टीचर को

कंगना की माने तो वे 9वीं कक्षा में अपनी स्कूल टीचर को पसंद करने लगी थीं। वहीं क्योंकि उस टाइम में ‘चांद छिपा बादल में’ गाना रिलीज हुआ था, ऐसे में एक्ट्रेस भी दुपट्टा लिए सिर्फ उस टीचर के बारे में सोचा करती थीं। वैसे फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद भी कंगना की लव लाइफ चर्चा में रही है। उनका ऋतिक रोशन संग रिलेशन तो आज तक एक सस्पेंस है।

#Savegajraj

Previous articleपंजाब की जेल में मौज कर रहा है मुख्तार अंसारी
Next articleलाल किला उपद्रव के पीछे सरकार की साजिश: अधीर रंजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here