मां बनने के बाद बढ़ गया था 25 किलो वजन, लोग कर रहे थे ट्रोल

मुंबई। नेहा धूपिया अपनी बोल्ड चॉइसेज के लिए जानी जाती हैं। वह ट्रोल्स को भी मुंहतोड़ जवाब देती हैं। हालांकि ट्रोलिंग की वजह से उनके जीवन में एक पॉजिटिव चेंज भी आया है। बेटी मेहर को जन्म देने के बाद उनका वजन 23-25 किलो बढ़ गया था। लोग इस पर काफी नेगेटिव बोलते थे। लॉकडाउन के 8 महीनों में उन्होंने अपना 21 किलो वजन कम किया है। नेहा धूपिया की बेटी मेहर का जन्म नवंबर 2018 में हुआ था। बच्ची के जन्म के बाद वह भी कई बदलावों से गुजरीं और उनका वजन बढ़ गया। नेहा बताती हैं कि इसको लेकर उनके मन में कोई नेगेटिविटी नहीं थी, लेकिन इसके लिए उन्हें फैट-शेम किया गया।

हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में

नेहा ने बताया कि लॉकडाउन के 8 महीने में उन्होंने 21 किलो वजन घटाया। वह बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन करीब 25 किलो बढ़ गया था। इसके लिए उन्हें ट्रोल और जज किया गया। यह तक कहा गया कि उनका फिल्मी करियर खत्म हो जाएगा। नेहा बताती हैं, आप अपने अंदर एक खूबसूरत जिंदगी लिए होते हैं और अचानक यह बाहर आ जाती है। जब आप खुद को देखते हैं तो अजीब लगता है। हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में उसका वजन ना बढ़े। मेरा 23-25 किलो वजन बढ़ गया था। नेहा ने बताया कि लोग उनकी फैट-शेमिंग करते थे। हालांकि उन्होंने धैर्य रखा और धीरे-धीरे वजन घटने दिया। नेहा बताती हैं, लॉकडाउन में मैंने एक काम किया कि लोगों ने मेरे बारे में जो कहा उसकी चिंता नहीं की और 8 महीनों में 21 किलो वजन कम किया।

#Savegajraj

Previous articleसंजय दत्‍त की बेटी त्रिशाला ने सुनाए टॉर्चर के किस्‍से, बताया बॉयफ्रेंड ने कैसे-कैसे सताया
Next articleपंजाब की जेल में मौज कर रहा है मुख्तार अंसारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here