नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसक विरोध प्रदर्शन होने के बाद से ​सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां भाजपा विपक्षी दलों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस समेत विरोधी दल केंद्र सरकार पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर वार कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (दिल्ली) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक विरोध किया है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल, गुलाब नबी आजाद और अन्य कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जामिया में प्रदर्शन के दौरान कई छात्रायें हुईं थी घायल
दरअसल, जामिया में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं घायल हो गईं है। छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनपर हमला किया, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए।प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीव सुरजेवाला के मुताबिक
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2 घंटे का ये प्रदर्शन 4 बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करना है। पुलिस ने रविवार को छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया था। संशोधित कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए जिसमें बसों को आग लगा दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, रविवार को दक्षिण दिल्ली में भीड़ ने पुलिसकर्मियों, आम नागरिकों व मीडिया को निशाना बनाया था। भीड़ ने दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों को कब्जे में ले लिया। प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने व पुलिस के साथ झड़प के पांच घंटे बाद पुलिस ने जामिया नगर में फ्लैग मार्च किया जिसके चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। हिंसक भीड़ ने पुलिसकर्मियों की बड़ी टुकड़ी से संघर्ष किया और मीडिया पर भी पथराव किया। नाराज भीड़ ने बसों को आग लगा दिया या क्षतिग्रस्त किया और इसके अलावा कारों व एक बाइक को निशाना बनाया। पथराव में दो दमकल अधिकारी घायल हो गए। नए नागरिकता अधिनियम को लेकर दक्षिण दिल्ली में करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला।

Previous articleCAB Protest in Bengal : बंगाल में उत्पातियों ने मचाया बवाल, रेलवे स्टेशन पर किया हिंसक विरोध प्रदर्शन
Next articleCAB और NRC के विरोध में उतरीं ममता बनर्जी कहा, इस काले कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देंगे..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here