अहमदाबाद| पहली दफा गुजरात के नगर निगम के चुनावी अखाड़े उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन किया है| सूरत नगर निगम चुनाव में मिली सफलता से गदगद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 26 फरवरी को रोड करेंगे| 120 सीटों वाले सूरत नगर निगम में भाजपा ने 93 और आप ने 27 सीटें जीतकर कांग्रेस का डिब्बा गोल कर दिया है| कांग्रेसमुक्त हो चुके सूरत नगर निगम में अब आप विपक्ष की भूमिका निभाएगी| सूरत में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि “नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई|” साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि 26 फरवरी को वह सूरत में रोड शो कर गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करेंगे| इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया था| सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा “गुजरात नगर निगम के चुनाव में गुजरात की जनता जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए मतदाता का शुक्रिया और शुभकामना| अब हम साथ मिलकर राजनीति करेंगे|” बता दें कि सूरत नगर निगम के वार्ड संख्या 2, 3, 4, 5, 16 और 17 में आप की पूरी पैनल ने जीत दर्ज की| जबकि वार्ड 7 में 2 और वार्ड 1 से आप के एक उम्मीदवार की जीत हुई है|
#Savegajraj