नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में पत्नी के घर से लापता होने पर युवक ने शक में मायापुरी पहुंचकर अपने दोस्त को चाकू से गोद दिया। आरोपी ने पीड़ित पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मायापुरी थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर है।

कोशिश के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को

वहीं, पुलिस ने हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी को उसका दोस्त अपने साथ ले गया है। पुलिस अधिकारी ने पीड़ित शख्स 32 वर्षीय सुरेश यादव मूलत: बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है और दिल्ली में मायापुरी इलाके में किराए के मकान में रहता है। सुरेश यादव वाहन चालक है। पुलिस को सुरेश ने बताया कि लॉकडाउन से पहले वह मिथुन पार्क के पास टेम्पो स्टैंड से गाड़ी चलाता था। लॉकडाउन के दौरान वह अपने गांव चला गया था। तीन महीने पहले ही वह दिल्ली वापस आया और महिपालपुर में गाड़ी चलाने लगा।

प्रमोद यादव और उसके परिवार के साथ उसके महिपालपुर

वह अपने जानकार प्रमोद यादव और उसके परिवार के साथ उसके महिपालपुर स्थित उसके कमरे पर रहने लगा। पीड़ित ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले वह मायापुरी के मिथुन पार्क फेज-1 में रहने लगा और वहीं पर गाड़ी भी चलाने लगा। वह रात के समय अपनी गाड़ी में ही सो जाया करता था। नौ मार्च की दोपहर डेढ़ बजे के आसपास प्रमोद यादव अचानक उसके पास पहुंचा और अपनी पत्नी के बारे में पूछने लगा। उसे शक था कि उसकी पत्नी को सुरेश अपने साथ ले गया है। जब सुरेश ने इस आरोप से इंकार किया तो उसने गुस्से में चाकू से ताबड़तोड़ उसकी छाती पर तीन वारकर दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।

#Savegajraj

Previous articleसभी कर्मचारियों को 5 अप्रैल तक बकाया वेतन व पेंशन दें नगर निगम
Next articleबायोमेडिकल वेस्ट के बाद अब ई-वेस्ट की बडी चुनौती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here