नई दिल्ली। युवा महिला निवेशक उच्च जोखिम और अधिक रिटर्न देने वाली संपत्तियों जैसे शेयरों आदि में निवेश करना पसंद करती हैं। एक सर्वे के अनुसार 18 से 25 साल की महिला निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश विकल्प मसलन सावधि जमा (एफडी) के बजाय उच्च जोखिम वाले विकल्पों में निवेश करने की संभावना तीन गुना अधिक रहती है। सर्वे के मुता‎बिक इसमें 28,000 लोगों से प्रतिक्रियाएं ली गईं। सर्वे में महिलाओं के निवेश लक्ष्य के बारे में भी बताया गया है। सर्वे के अनुसार 57 प्रतिशत युवा महिलाएं अपने निजी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश करती हैं।

यात्रा लक्ष्य को हासिल करने और 28 प्रतिशत उच्च शिक्षा के लक्ष्य

वहीं 28 प्रतिशत अपने यात्रा लक्ष्य को हासिल करने और 28 प्रतिशत उच्च शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश करती हैं। सर्वे में कहा गया है कि आय और उम्र के साथ निवेश लक्ष्य बदल जाते हैं। इसमें कहा गया है कि 30 लाख रुपए सालाना से अधिक वेतन वाली महिलाओं ने कहा कि जल्दी सेवानिवृत्ति लेने की वजह से वे निवेश करती हैं।10 से 30 लाख रुपए की आमदनी वाली 36 प्रतिशत और 5 से 10 लाख रुपए सालाना कमाने वाली 26 प्रतिशत महिलाओं ने यही बात कही।
वहीं 35 साल से अधिक आयु की 64 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि वे शादी और बच्चों की शिक्षा के लिए निवेश कर रही हैं। सर्वे में बताया गया है कि म्युचुअल फंड में निवेश महिलाओं का सबसे पसंदीदा विकल्प है।

महिलाएं म्यूचुअल फंड में निवेश पसंद करती हैं। महिलाएं सोने में

सभी वेतन वर्गों की महिलाएं म्यूचुअल फंड में निवेश पसंद करती हैं। महिलाएं सोने में अच्छा-खासा निवेश करती हैं। सर्वे में शामिल 25 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने सोने में निवेश किया है। 10 लाख रुपए सालाना से अधिक कमाने वाली 40 प्रतिशत महिलाओं ने सोने में निवेश किया है। इसके अलावा 30 लाख रुपए सालाना से अधिक कमाने वाली 6 प्रतिशत महिलाओं ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। वहीं 10 लाख रुपए सालाना से कम कमाने वाली सिर्फ 4 प्रतिशत महिलाओं ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है।

#Savegajraj

Previous articleमहिला दिवस के उपलक्ष्य में आप यूथ विंग ने शुरू किया महिला सुरक्षा अभियान”
Next articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयति सिंह व हितिका वासल का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here