उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नियमित होने वाले कुल 90 सफाई कर्मचारियों में से 5 को नियमितीकरण के पत्र दिए। कोरोना वायरस के मद्देनजर शेष सफाई कर्मचारियों को नियमिती पत्र उनके घर डाक द्वारा भेज दिए गए है। इस अवसर पर उपमहापौर, योगेश वर्मा, स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष, विपिन मल्होत्रा व निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों को किए वादों को पूरा कर रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जब तक कि सभी बचे हुए सफाई कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते। स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम सभी सफाई कर्मचारियों से किए हर वादे को पुरा करने का प्रयास कर रहे है। इसके अतिरिक्त महापौर ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में निगम सचिव कार्यालय में कार्यरत 150 कर्मचारियों को मास्क बांटे और कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।

Previous articleजनता कर्फ्यू के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं रविवार को बंद रहेंगी : डीएमआरसी
Next articleकोरोना के कारण बनने वाली हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहें अस्पताल : अरविंद केजरीवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here