कांग्रेस के एक सदस्य को बेंगलुरू में हिरासत में लिये जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस के एम वी राजीव गौड़ा ने शून्यकाल के अंत में यह मामला उठाते हुए कहा कि इस सदन के एक सदस्य को हिरासत में लिया गया है। इस बीच कांग्रेस के अनेक सदस्य अपनी जगहों पर खड़े होकर इस मामले को उठाने लगे। उन्होंने कहा कि सदन को उस सदस्य को संरक्षण देना चाहिए।

श्री नायडू ने कहा कि सदस्यों को इस बारे में नोटिस देना चाहिए था और वह अभी भी ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और सदन अपना काम। इस बीच शून्यकाल समाप्त हो गया और सभापति ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू कर दी। कांग्रेस के सदस्य भी अपनी जगहों पर बैठ गये लेकिन इसके कुछ ही पल बाद वे दोबारा नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गये। सदस्य भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के संबंध में नारेबाजी करने लगे इस पर सभापति ने कहा कि सदन में भी तानाशाही नहीं चलेगी और उन्होंने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। इस तरह प्रश्नकाल नहीं हो सका।

Previous articleकोरोना वायरस के मद्देनजर भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन नहीं करेगी : नड्डा
Next articleएनआईए ने निलंबित डीएसपी दविन्दर सिंह के घर छापा मारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here