मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने ‘भगवा’ पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी का काव्यात्मक जवाब देते हुए जोरदार हमला किया है। योगी के दफ्तर के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से ताबड़तोड़ एक के बाद एक किए गए आठ ट्वीट में से दो पंक्तियां थीं- ‘कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा।

देश के अलावा उत्तरप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए उपद्रव के बाद लखनऊ आईं प्रियंका वाड्रा ने मुख्यमंत्री के भगवा वस्त्रों पर टिप्पणी की थी। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा के एक-दूसरे पर हमले बढ़ गए हैं। प्रियंका के जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय भी सामने आ गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘भगवा में लोक कल्याण’ के हैशटैग के साथ 30 दिसंबर को ही दो ट्वीट के जरिये प्रियंका को भगवा का अर्थ समझाया था, जबकि गुरुवार देर रात ‘भगवा की शान योगीजी’ के हैशटैग के साथ भगवा की महत्ता बताने वाली आठ कविताएं ट्विटर पर मौजूद थीं।

बता दें कि इस ट्वीट में से एक कविता यूं थी- अंतर्मन का उद्गार है भगवा, आस्था का ज्वार है भगवा, सनातनी संस्कार है भगवा, भारत का श्रृंगार है भगवा, जीवन नश्वर उद्धार है भगवा, कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा। इसी तरह अन्य कविताओं में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भगवा को कहीं ‘देव-असुर संग्राम’, कहीं ‘राजनीति के सौदागरों को चुनौती’ तो कहीं ‘मर्यादा पुरुषोत्तम का तापस वेश’ बताया है। कविताओं में भगवा को योगी और राजयोगी के अंतर संबंध के तौर पर भी परिभाषित किया गया है।

Previous articleजम्मू कश्मीर : LoC पर माइन ब्लास्ट में आर्मी के 4 जवान घायल
Next articleचो​ट लगने के कारण ओलंपिक ट्रायल में भाग नहीं ले पायेंगे सुशील कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here