कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी है। उसे अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। वहीं बीते शनिवार यानी 28 दिसंबर 2019 को प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था और आज उससे मुकर गईं।जंहा इस बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है, लोगों को गुमराह कर रही है। जनता उनको समझ गई है, उनके पास कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता देने के मामले को कांग्रेस उसे देश से निकालने का विषय बताकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी के धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बीते शनिवार यानी 28 दिसंबर 2019 को लखनऊ पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर बदसलूकी करने और गला दबाने का आरोप लगाया था। वह कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार के लोगों से मिलने जा रही थी।

जंहा यह कहा जा रह है कि इस दौरान रास्ते में लखनऊ पुलिस ने उन्हें रोक लिया था।वहीं इस पर प्रियंका गांधी ने पुलिस पर धक्का देकर गिरने और गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्या रविवार को कर्णावती नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में मिर्जापुर पहुंचे थे।इस दौरान पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद पत्रकारों से बात करते वक्त उन्होंने कांग्रेस को झूठी पार्टी करार दिया।कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन एक्ट पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Previous articleमहाराष्ट्र : सीएम उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार आज
Next articleशिरडी में टूटा दान का रिकॉर्ड, जानिए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here