केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 30 अक्टूबर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिन के दौरे आयेंगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां बताया कि स्मृति 30 अक्टूबर को अमेठी पहुंचेंगी। दौरे के पहले दिन वह मुसाफिरखाना में भागवतकथा कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। साथ ही कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। वह अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगी।
त्रिपाठी ने बताया कि स्मृति 31 अक्टूबर को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से मुलाकात के बाद अमेठी नगर में महात्मा गांधी संकल्प संदेश पद यात्रा में शामिल होंगी। उसके बाद वह दिल्ली लौट जायेंगी।