अविनाश भगत : जम्मू कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर पार्टी के भीतर पशोपेश की स्थिति बनी हुई है। गत एक अरसे से चल रहे मंडल तथा जिला प्रधानों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब पार्टी को नये प्रदेशाध्यक्ष की चयन करना है। जो नाम दौड़ में हैं उनमे से किसी नाम पर फिलहाल आम राय नहीं बन पाई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान तथा संघ परिवार ही लेगा। बताया गया है कि भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो0 नरेंद्र सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपाही तथा युद्धवीर सेठी के नाम भी शामिल हैं।

रैना अपनी कार्यशैली को लेकर विवादों में..
पार्टी के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना भी इस कोशिश में लगे हैं, की उन्हें फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सके। मालूम हो कि रैना को इस पद पर पार्टी आलाकमान ने तब नामांकित किया था, जब तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सतपाल शर्मा को महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री पद दिया गया था। यह 30 अपै्रल 2018 की बात है। उसके बाद 14 मई 2018 को रैना को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। भाजपा सूत्रों का कहना है कि रैना अपनी कार्यशैली तथा बयानों को लेकर कईं बार विवादों में घिरे हैं।

जल्द होगा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
बता दें कि, इस साल के अंत तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है। मौजूदा वक्त में अमित शाह गृहमंत्री के साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी संभाले हुए हैं। इनके साथ जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। चूंकि जम्मू-कश्मीर में पार्टी की ओर से सभी 17 जिला प्रधानों व प्रतिनिधियों के चुनाव हो चुके हैं। अब नये प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना अगले सप्ताह तक लगभग तय माना जा रहा है। परंतु पार्टी नेतृत्व अभी तक असमंजस में दिखाई देता है कि वह किसके नाम पर अपनी मोहर लगाए। माना जा रहा है कि प्रदेश के संघ परिवार की इस नियुक्ति को लेकर अहम राय मानी जाऐगी।

Previous articleजम्मू कश्मीर में विपक्ष के दुष्प्रचार पर भाजपा हुई हमलावर
Next articleLIVE: Union Home Minister Amit Shah’s reply on the Citizenship Amendment Bill-2019 in Rajya Sabha

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here