नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते जामिया इस्लामिया के आसपास और जामिया नगर इलाके में बीते सोमवार को सारा दिन तनाव का माहौल रहा। प्रदर्शनकारी सुबह से ही सड़कों पर आ गए और पुलिस जांच का विरोध करने में लगी हुई है। उधर, डीयू में भी प्रदर्शन हुआ और छात्रों व पुलिस में हल्की झड़प हुई। जहां पुलिस ने दोपहर व शाम को जामिया नगर समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च का प्रदर्शन किया। इससे पहले लाठीचार्ज के विरोध में जामिया के छात्रों ने कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। जामिया हिंसा मामले में रविवार रात दो घायलों को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया था इन्हें गोली लगी हुई है। इनमें से एक की पहचान जामिया में बीई अंतिम वर्ष के छात्र अहजाद के रूप में हुई है।
बता दें कि दिल्ली के जामिया हिंसा मामले में घायलों को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहीं दोनों ही घायलों का ऑपरेशन बीते रविवार यानी 15 दिसंबर 2019 को मध्य रात्रि में करना पड़ा। इनमें से एक के पैर में चोट आई है लेकिन दूसरे मरीज की छाती में चोटे आई हैं। वहीं उन मरीजों के ही अनुसार इन्हें गोली लग गई है जबकि डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने केवल मरीजों के भर्ती होने की जानकारी दी गई है। जहां बीते सोमवार रात अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल में वार्ड नंबर 26 के आसपास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी है। एक ओर दिल्ली पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।