झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.05 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव सहित 309 उम्मीदवार चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।

महिला प्रत्याशियों की संख्या 32
इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 32 है। इस चरण में 12 विधानसभा सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, पांच विधानसभा सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान किया जाएगा।

62 फीसद वोटिंग दर्ज
2014 में हुए विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 62 फीसद वोटिंग दर्ज की गई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, वहीं एक सीट आजसू पार्टी को जीत हासिल हुई थी। वहीं, दो सीट पर कांग्रेस, तीन पर झामुमो और एक पर भाकपा माले के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

Previous articleपीएम मोदी ने असम के लोगों से की शांति की अपील कहा, आपका अधिकार नहीं छीना जायेगा…
Next articleजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here