नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शन शनिवार यानी 21 दिसंबर 2019 को भी जारी रहने की आशंका है। वहीं इस बीच सुबह से सारे मेट्रो स्टेशन खुल चुके है। उधर, शुक्रवार रात से पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना जारी है।

चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि रात को भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की थी, लेकिन वह देर रात तक छिपता रहा। इससे पहले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। दिल्ली में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और एक कार फूंक दी। प्रदर्शनकारियों ने देर रात पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने देर शाम दरियागंज इलाके में फ्लैग मार्च निकला गया है।

19 मेट्रो स्टेशन बंद
बता दें ​कि बीते शुक्रवार को भी 19 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। वहीं गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, साहिबाबाद एवं हापुड़ में भी उपद्रवियों के साथ पुलिस की हिंसक झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग की। कई पुलिसकर्मी घायल हुए और 110 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। गाजियाबाद में पूरे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रही। इसे शनिवार सुबह दस बजे तक बंद रखा जाएगा। दिल्ली के कई इलाकों में भी कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दुइ गईं है।

Previous articleबिहार बंद : CAA के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
Next articleCAA : मोदी सरकार ने एहतियातन छात्रों की सोशल अभिव्यक्ति पर नज़र रखने का लिया फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here