दिल्ली-एनसीआर शीतलहर का कहर झेल रहा है। ठिठुरन बढ़ गई है। हड्डियां कंपाने वाली ठंड ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तक गिर गया है, वहीं दिन के समय अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24-48 घंटो में दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का कहर बढ़ जाएगा। बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए दिल्ली में कई स्थानों पर रैन बसेरा बनाए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते ठंड और बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर गुरुवार और शुक्रवार के बीच तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि, तेज हवा चलने से हवा की क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ है। फिर भी दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 250 से 400 के बीच बना हुआ है जो कि काफी खराब श्रेणी का है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह में ठंड और अधिक बढ़ेगी। साथ ही उत्तरी राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। जबकि, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में तेज बारिश की आशंका है। इसके साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका जाहिर की जा रही है।

Previous articleझारखंड के चुनावी नतीजे कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साहजनक
Next articleझारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here