देश के तमाम राज्य जैसे दिल्ली-यूपी, बिहार और महाराष्ट्र महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावे करें, लेकिन ये दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। रांची और तेलंगाना में महिला डॉक्टर समेत कई के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं ने पूरे देश के लोगों को हिलाकर रख दिया है। दिनो दिन ये मामले बढ़ते जा रहे है।

फुटपाथ पर धरने पर बैठी लड़की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में एक किशोर लड़की शनिवार सुबह संसद के पास फुटपाथ पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गई, हालांकि पुलिस ने उसे वहां से जबरन हटा दिया। इतना ही नहीं, उसे पुलिस पकड़कर थाने भी लाई थी। इस लड़की के पास पोस्टर-बैनर भी मौजूद हैं, जिस पर लिखा है- ‘मैं भारत में क्यों नहीं सुरक्षित महसूस करती?

फुटपाथ पर प्रदर्शन कर रही लड़की
इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्लियामेंट के बाहर फुटपाथ पर प्रदर्शन कर रही इस लड़की के हाथ में कई प्लेकार्ड्स हैं, इनमें से एक पर लिखा है- ‘मैं भारत में क्यों नहीं सुरक्षित महसूस करती? वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उसे वहां से हटा दिया, लेकिन वह फिर वहीं पर वापस आ गई। पुलिस ने उससे गुजारिश भी की कि वह घर चली जाए। वहीं, पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि उस लड़की के बारे में कोई भी जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस को इस लड़की ने अपने बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। मांगने पर भी वह लड़की अपने और अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं बोल रही है।

Previous articleकार्यकाल के 180 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात…
Next articleअमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 9 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here