देश की राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार की रात इस मौसम में सबसे सर्द रही। जहां तापमान 7 डिगी सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं दिन के समय दिल्ली में पालम का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। बाकी दिल्ली में भी ठंड तो रही, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरूवार को तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी होगी। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अंदेशा है।

तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार यानी 18 दिसंबर 2019 को तड़के दिल्ली में इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली पहुंच रही हवाओं की दिशा तो पश्चिमी हिमालय की तरफ से ही रही, लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। तापमान मंगलवार के 12.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पालम इलाके में यह 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक
वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरूवार को दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

Previous articleएलओसी पर कभी भी खराब हो सकते हैं हालात : जनरल बिपिन रावत
Next articleपाकिस्तान से आई महिला को मिली भारत की नागरिकता, जानिए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here