देश की राजधानी नई दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। भाजपा, 2 सीट जदयू और 1 सीट लोजपा के उम्मीदवारों के लिए छोड़गी। बुराड़ी और संगम विहार सीट पर जदयू का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, तो वहीं सीमापुरी विधानसभा सीट पर लोजपा अपने प्रत्याशी को उतारेगी।

वहीं, दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को पटखनी देने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है। दिल्ली भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जबरदस्त प्रचार अभियान चलाने वाली है। इसके तहत भाजपा दिल्ली में छोटी-बड़ी पांच हजार जनसभाओं का आयोजन करेगी। इन जनसभाओं को केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अलग अलग राज्यों के सीएम और भोजपुरी फिल्मों के स्टार संबोधित करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने बाद दिल्ली में भाजपा की पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम प्रचार में लग जाएगी। दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से हर एक में भाजपा रोज़ाना तीन से चार रैलियां करेगी। दिल्ली के सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी की 10 रैलियों की मांग की है, किन्तु अभी केवल तीन रैलियों को लेकर सहमति है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्येक छोटी रैली में 200 लोगों को जुटाने के निर्देश दिए हैं।

Previous articleJDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट से आउट हुए ये दिग्गज नेता
Next articleरणवीर सिंह की फ़िल्म ’83 का पहला पोस्टर रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here