वर्तमान में भाजपा नेता और संसद सदस्य मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी के साथ, दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी को शनिवार को यहां उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 14 दिसंबर, 1946 को पैदा हुए संजय गांधी, पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे, जिनकी 23 जून 1980 को नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के पास एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजली
बता दें कि मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद हैं जबकि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं। मेनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में महिला और बाल विकास मंत्री थीं। इस अवसर पर उनके अलावा भाजपा और कांग्रेस के नेता ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रैली में भारी संख्या में दिखा जनसैलाब
​दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विशाल रैली को संबोधित कर रहे है जिसमें उन्होने लगातार केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। इस रैली में भारी संख्या में जनसैलाब देखा गया है। बीतते समय के साथ राहुल के नए नए बयान सामने आ रहे है।​ जिसकी जानकारी लगातार हम आपको उपलब्ध कराने वाले है।

Previous articleए​शिया की सबसे खूबसूरत महिला बनीं दीपिका पादुकोण
Next articleमहाराष्ट्र में नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लागू न करने की बात पर अड़ी उद्धव सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here