बिहार की राजधानी पटना में एक घर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को PMCH में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा के गली क्रमांक एक में एक घर में हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि इससे दो मकान ध्वस्त हो गए।

धमाके के बाद लोग दहशत में
बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज बहुत दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आस-पास के लोग दहशत में आए गए। स्थानीय लोगों ने धमाके की सूचना पुलिस को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि घर में बम रखा हुआ था। मौके पर बड़े पैमाने पुलिस पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मकान मालिक के मुताबिक
खबरों के मुताबिक, मकान में एक किराएदार रहता है जो ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। इस मकान की मालकिन ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके घर में किराएदार पिछले दो माह से रह रहा था। किराएदार के बारे में मकान मालिक को भी अधिक जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वहां बम आया कहाँ से और किस उद्देश्य से।

Previous articleबाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का भाजपा में हो सकता है विलय
Next articleराम जन्मभूमि मंदिर का गर्भगृह सोने से किया जायेगा तैयार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here