महाराष्ट्र के पालघर में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद अब पंजाब से संत पर हमले की खबर सामने आई है। यहॉं होशियारपुर में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। मास्क पहने कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से संत पर हमला किया। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप होशियारपुर स्थित आश्रम में आराम कर रहे थे। इसी बीच 2 हमलावर दीवार फाँद आश्रम में घुसे और स्वामी जी पर हमला कर दिया। उस समय स्वामी पुष्पेंद्र आश्रम में अकेले थे।

घायल अवस्था में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि उन अज्ञात हमलावरों ने उनके हाथ-पाँव बाँध दिए। फिर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और आश्रम से 50 हजार रुपए एवं कुछ अन्य समान लेकर फरार हो गए। स्वामी पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उनका गला भी दबाया।

स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उन्होंने हमलावरों से कहा कि पैसे लेकर चले जाओ, किन्तु मुझे मत मारो। इसके बाद भी हमलावरों ने उन पर बुरी तरह से हमला किया। गला दबाने के साथ ही हमलावरों ने उनके सिर पर भी किसी धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गए।

Previous articleअब तक कोरोना से 1 लाख 96 हजार लोगों की मौत
Next articleकोरोना मरीज के मिलने पर मचा हड़कंप,3 किमी तक की सीमा सील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here