कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस पर इल्जाम लगाए थे, अब वे अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। प्रियंका गांधी ने सोमवार की रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चै।’ प्रियंका द्वारा ट्विट किए गए दुर्गा सप्तशती के मंत्र पर यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कांग्रेस और प्रियंका गांधी के समर्थक सरकार और पुलिस के अत्याचार के खिलाफ साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।

वहीं विरोधी इस ट्वीट पर प्रियंका गांधी का मजाक बना रहे हैं। दुर्गा सप्तशती में वर्णित इस मंत्र को नवार्ण मंत्र कहा जाता है, जो नव ग्रहों को नियंत्रित करता है। नवार्ण में नौ अक्षर होते हैं। नव यानी नौ और वर्ण यानी अक्षर। इन अक्षरों का संबंध माँ दुर्गा की एक-एक शक्ति से है और उन शक्तियों का संबंध एक-एक ग्रह से है। ‘ऐं’ पहला अक्षर है जो सूर्य को नियंत्रित करता है और इसका संबंध माँ भगवती की पहली शक्ति शैलपुत्री से है। ‘ह्रीं’ चंद्रमा को नियंत्रित करता है और इसका संबंध दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी से है।

क्लीं तीसरा, चौथा अक्षर चा, पांचवां अक्षर मुं, छठा अक्षर डा, सातवां अक्षर यै, आठवां अक्षर वि तथा नौवा अक्षर चै, ये सारे क्रमशः मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु तथा केतु ग्रहों को नियंत्रित करते हैं। इस मंत्र के जाप से मनुष्य के सभी ग्रह नियंत्रित होते हैं और उसे दुष्प्रभाव नहीं देते।

Previous article31 दिसम्बर 2019
Next articleदेश की थल सेना की कमान संभालेंगे जनरल मनोज मुकुंद नरवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here