जिले में फिलीपींस में एमबीबीएस के छात्र पंकज की हेपेटाइटिस से मौत के 12 दिन बाद सोमवार की रात शव घर पहुचा। मंगलवार की सुबह घर वालो ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विसुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग निवासी अशोक का इक्कीस बर्षीय लड़का पंकज आर्य फिलिपींस में एमबीबीएस दूसरे वर्ष का छात्र था। पंकज लीवर इंफेक्शन से पीड़ित था। बाद में उसे हेपेटाइटिस हो गया था। इलाज के बावजूद बीमारी बढ़ने से उसकी मौत हो गयी। इसी माह के चार तारीख को फिलीपींस के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।
मौत के बाद परिवारीजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के नाते शव अपने खर्चे पर मंगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद पंकज का शव राजधानी मनीला तथा फिर वहां से दिल्ली लाया गया। परिवारीजन दिल्ली एअर पोर्ट से शव को घर लाये। सोमवार की रात शव घर आने पर परिवार के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। आसपास के लोग भीबेहद गमजदा है। मंगलवार को पंकज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।