बिहार में बारिश और बाढ़ के बाद डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप जमकर अपने पांव पसार रहा है। लोग निरंतर बीमार पड़ रहे हैं। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। मरीजों की संख्या 1700 के पार पहुंच गई है। यदि हम सिर्फ पटना की बात करें तो, यहां 1273 मामले सामने आए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के भी 139 मरीज देखे गए हैं।

1757 डेंगू के मरीज
बिहार राज्य की बात की जाए तो अभी तक कुल 1757 डेंगू के मरीज दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है। सबसे अधिक डेंगू मरीज पटना में मिले हैं। यहीं 1273 मरीजों का डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, चिकनगुनिया की बात करें तो पूरे राज्य में 157 मरीज पाए गए हैं। पटना में सबसे अधिक 139 डेंगू के मरीज मिले हैं। PMCH समेत दूसरे सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए हर तरह के बंदोबस्त के दावे किए हैं।

20 विभिन्न जगहों पर हेल्थ कैंप
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने पटना में ही 20 विभिन्न जगहों पर हेल्थ कैंप लगाया गया है। 85 हजार घरों तक क्लोरीन के टेबलेट और ब्लीचिंग पाउडर पहुंचाने का अभियान शुरू हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पटना बड़ा सेंटर बनाया गया है। दिन-रात सेंटर में काम भी जारी है।

Previous articleचिदंबरम की कस्टडी पर आज होगा फैसला…
Next articleबिहार : डॉक्टर संजय जायसवाल को बेतिया नगर परिषद ने किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here