पहलवान विनेश फोगाट, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, धावक दुती चंद और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी पहली बार दिए जा रहे ‘बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। जहां इस पुरस्कार को आठ मार्च को दिया जाएगा जहां विजेता का फैसला बीबीसी की छह भारतीय भाषाओं की वेबसाइटों पर ऑनलाइन मतदान के जरिए किया जाएगा। वहीं हम आपको बता दें कि यह मतदान 18 फरवरी 2020 तक किये जा सकेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश ने नूर सुल्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप (2019) में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया था जबकि सिंधू पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। जहां मानसी जोशी ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। मैरीकॉम विश्व चैंपियनशिप में छह स्वर्ण के साथ आठ पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय है।

वहीं दुती ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर में रजत पदक हासिल किया था। जहां बीबीसी की भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा ने बताया कि नामांकित खिलाड़ियों को 40 खेल पत्रकारों के एक पैनल द्वारा चुना गया है।

Previous articleजम्मू-कश्मीर में नेताओं की पाबंदी को लेकर प्रियंका वाड्रा ने सरकार पर उठाये सवाल
Next articleश्रीनगर : लॉरपोरा बॉर्डर पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत, 2 आतंकी ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here