बॉलीवुड सितारों की दिवाली पार्टी में सभी का लुक एक से बढ़कर एक रहा। इस दौरान स्टार्स के लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं और सभी का अंदाज काफी खूसबसुरत दिखाई दे रहा है। वहीं दिवाली पार्टी में सेलेब्स के स्टनिंग लुक्स हर तरफ छाए हुए हैं और अब करीना कपूर खान का लुक जो सामने आया है वह दिल को छू लेने वाला है। जी दरअसल अमिताभ बच्चन और कपूर्स की दिवाली पार्टी में सैफीना रॉयल लुक में पहुंचे थे और इस दौरान दोनों का लुक काफी मदमस्त रहा। वहीं करीना कपूर खान ब्लू कलर के लहंगे में गॉर्जियस लगीं और सैफ अली खान ने ब्लू कलर का कुर्ता, वास्केट और व्हाइट पायजामा पहना था। इसी के साथ इस समय सैफीना के रॉयल लुक की हर तरफ चर्चा है।
रॉयल अंदाज में पोज देती नजर आई करीना
वहीं तैमूर अली खान पापा सैफ की गोद में पोज देते नजर आए और तैमूर ने ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा और ऑलिव ग्रीन कलर की वास्केट पहनी थी। इसी के साथ करीना कपूर खान अपने रॉयल अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं और सैफीना के दिवाली पार्टी लुक्स की तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं जो सभी को भा रहीं हैं।
करीना कपूर एथनिक लुक में आईं नजर
बता दें कि करीना कपूर खान ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में भी शिरकत की और एक तस्वीर में कपूर सिस्टर्स के साथ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा नजर आ रही हैं और सभी का लुक शानदार लग रहा है। बता दें कि इससे पहले दिवाली के दिन करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर संग एथनिक लुक में दिखाई दी थीं और लाइट पिंक कलर के सूट में करीना खूबसूरत नजर आईं थीं।