महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। सरकार गठन को लेकर बनने वाली रूपरेखा और साझा न्यूनतम कार्यक्रम से सम्बंधित बिंदुओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल शुक्रवार आज दोपहर को मुंबई पहुंचेंगे।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसी नेताओं को मुंबई जाने के लिए कहा है। आज कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ मीटिंग होगी, जिसमें गठबंधन पर अंतिम मुहर लग सकती है। बैठक के बाद ही गठबंधन का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि आज मुंबई में ही इस बारे में मंथन होगा कि नई सरकार का क्या स्वरूप होगा। वहीं उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे इसके लिए तैयार नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और एनसीपी के उपमुख्यमंत्री होंगे। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना को भगवान इंद्र का सिंहासन भी मिले तब भी वे भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। राउत ने प्रेस वालों से कहा कि कांग्रेस और NCP के साथ वाला त्रिदलीय गठबंधन जब सत्ता में आएगा तब महाराष्ट्र के सीएम का पद उनकी पार्टी को ही मिलेगा। अटकलें थी कि भाजपा मुख्यमंत्री पद शिवसेना के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

Previous articleशिवसेना विधायकों की मतोश्री पर मीटिंग जारी
Next articleसंसद में प्रदूषण को लेकर छिड़ी बहस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here