नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। मुंबई में आज भी CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, इतना ही नहीं आज मुंबई में इस कानून के समर्थन में रैली भी होनी हैं दोनों ही प्रदर्शन मुंबई के आजाद मैदान में होंगे। एक ओर जहां विरोध में इंकलाब मोर्चा निकाला जाएगा, तो वहीं इस कानून के समर्थन में जनसभा होनी है, जिसमें देवेंद्र फडणवीस हिस्सा लेंगे।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च
मुंबई के आजाद मैदान में आज नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। दोपहर दो बजे ये इंकलाब मोर्चा निकाला जाएगा। इसके अलावा ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर सोशल जस्टिस की तरफ से CAA के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। ये मार्च रानी बाग से लेकर CSMT तक निकलेगा। एक ओर जहां आजाद मैदान में CAA के खिलाफ रैली होनी है, तो वहीं आज समर्थन में भी रैली होगी। शाम चार बजे आज अगस्त क्रांति मैदान संविधान सम्मान मंच की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया है।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस लेंगे हिस्सा
इसमें पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी हिस्सा लेंगे। रैली के बाद यहां मार्च भी निकाला जाएगा जो आजाद मैदान से होता हुआ चौपाटी तक जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई के आजाद मैदान में नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकाला गया था। तब हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरे थे और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया था। मुंबई पुलिस की तरफ से इसके लिए रूट डायवर्जन के कई इंतजाम भी किए गए थे, जिनकी प्रदर्शनकारियों ने भी तारीफ की थी।