देश-दुनिया को हिलाकर रख देने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला के मुकदमे में सोमवार को अहम दिन था। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने कांड के मास्‍टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर सहित 19 आरोपितों को दोषी करार दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार विधान सभा तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष क्रमश: तेजस्‍वी यादव तथा उनकी मां राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे निशाने पर लेते हुए उनपर कइ गंभीर आरोप लगाए।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्‍होंने लिखा कि आखिरकार नीतीश कुमार के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को कांड में दोषी पाया गया। साथ ही कई बड़े लोगों को बचाने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने पूछा कि वो मूंछ और पेट-तोंद वाले अंकल को कहां छुपा दिए? तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया? ब्रजेश के अलावा अन्‍य एनजीओ संचालकों का क्या हुआ?

ब्रजेश ठाकुर मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी
बता दें कि आख़िरकार नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया लेकिन वो मूँछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहाँ छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया गया था? बाक़ी NGO संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें। आख़िरकार नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया लेकिन वो मूँछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहाँ छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया गया था? बाक़ी NGO संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें। इस मामले में राबड़ी देवी ने भोजपुरी भाषा में ट्वीट नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में लड़कियों ने तोंद व मूंछ वाले अंकल का नाम लिया था, लेकिन दोषी पाए गए लोगों में वह शामिल नहीं है। नीतीश सरकार को चाहिए कि वह बालिका गृह की मासूम पीड़ितों के साथ हुए दुष्‍कर्म के लिए बिहार की बेटियों से माफी मांगे।

Previous articleभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की याचिका पर आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अहम सुनवाई
Next articleJDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट से आउट हुए ये दिग्गज नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here