जब हैदराबाद में पुलिस ने बलात्कार और हत्या के चार आरोपियों का एनकाउंटर किया तो पूरे देश में खुशी की लहर देखने को मिली। विशेषकर महिलाओं ने इस पर जमकर जश्न मनाया। किन्तु यह तो एक एनकाउंटर की बात थी। देश में बलात्कार के दोषियों को या सजा नहीं हो रही है या देर से हो रही है और इस बात को लेकर लोग आक्रोश में हैं। अब जबकि देश में निर्भया के दोषियों को फांसी देने की बात चल रही है, तब राष्ट्र की महिला खिलाड़ी वर्तिका सिंह ने खुद यह सजा देने की मांग की है।

शाह को खून से लिखा खत
उन्होंने इसके लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को खून से खत भी लिखा है। वर्तिका सिंह निशानेबाज हैं और वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को खून से एक पत्र लिखा है वर्तिका ने पत्र में निर्भया के दोषियों को महिला द्वारा फांसी दिए जाने की मांग की है। शूटर वर्तिका सिंह ने पत्र में लिखा है कि, मैं निर्भया केस के दोषियों को फांसी पर लटकाना चाहती हूं। यह पूरे देश में एक संदेश देगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती हैं। मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें। मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में परिवर्तन आएगा।

देशभर में आक्रोश
आज से सात वर्ष पूर्व 16 दिसंबर, 2012 की रात एक चलती बस में छह लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। इससे देशभर में आक्रोश फ़ैल गया था। सरकार ने दुष्कर्म संबंधी कानून और कड़े किए। दुष्कर्म के छह दोषियों में से एक नाबालिग था। उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। एक दोषी ने जेल में ही ख़ुदकुशी कर ली थी। बाकी चार को फांसी की सजा हुई है। इनमें से एक ने शीर्ष अदालत में पुनर्विचार याचिका लगाई है, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी।

Previous article15 दिसम्बर 2019
Next articleपश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की कार पर फैंका बम, इलाके में आरएएफ तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here