इस वर्ष रॉयल रंबल का आयोजन 26 जनवरी को होगा। इसे लेकर इस वक्त काफी चर्चाएं हो रही है, क्योंकि ये सबसे बड़ी पीपीवी होने वाली है। रॉयल रंबल मैच के लिए कई सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का एलान कर दिया है। इस बार पहले नंबर पर एंट्री ब्रॉक लैसनर करेंगे। लेकिन इस रॉयल रंबल में रोमन रेंस काफी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

द बिग डॉग रॉयल रंबल मैच का हिस्सा रहने वाले हैं। रोमन रेंस जब से WWE में आए है वो रंबल मैच में हमेशा आते हैं। उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किये हुए है, जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल हो सकता हैं। तो आइए जानते हैं रोमन रेंस के तीन बड़े रॉयल रंबल रिकॉर्ड।

इस वक्त रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनका जलवा हार बार रहता है। किसी भी बड़े पीपीवी में उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी रहती हैं। अगर देखा जाए तो रोमन रेंस के नाम सबसे ज्यादा इस मैच में रनरअप बनने का रिकॉर्ड भी शामिल है। रोमन रेंस ने अभी तक पांच बार रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया है। साल 2014, 2017 और 2018 में वो रनर अप रहे हैं। ये रिकॉर्ड सिर्फ रोमन रेंस के नाम ही है। ऐसा आजतक कोई नहीं कर पाया है।

Previous articleरणवीर सिंह की फ़िल्म ’83 का पहला पोस्टर रिलीज
Next articleराष्ट्रपति कोविंद ने पत्रकारिता को लेकर दिया बड़ा बयान कहा, फर्जी खबरें नए खतरे के रूप में उभर रही हैं..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here