आज दिनांक २९ अक्तूबर को पूर्व महापौर एवं वेस्ट पटेल नगर से निगम पार्षद आदेश कुमार गुप्ता ने प्रेम नगर, नेहरु नगर,पंजाबी बस्ती, गुलशन चैक, गायत्री कालोनी बलजीत नगर में निगम द्वारा पार्षद फंड से नए बनाए जा रहे एवं मरम्मत किये जा रहे पुराने घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएँ सुनी। आदेश गुप्ता ने निगम अधिकारियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाने के निर्देश देते हुये कहा कि इस मामले में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आदेश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्वांचलवासियों का प्रसिद्ध त्यौहार छठ पर्व आगामी 2 नवंबर को राजधानी दिल्ली सहित देशभर में मनाया जायेगा। लोगों की आस्था और परम्पराओं से जुड़े इस पर्व के दौरान सभी श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ देकर पूजा अर्चना प्रारम्भ करते हैं। इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये वेस्ट पटेल नगर में आने वाले सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश संबंधित नगर निगम के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। सभी अधिकारियों को साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है।

Previous articleपाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदियों की सुरक्षा की मांग को लेकर परिजनों ने की मोदी सरकार से अपील
Next articleनए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने किया आप सरकार पर हमला कहा स्टूडेंट को भी फ्री में दे बस सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here