करीब 3 महीने से सुस्त पड़ी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में हलचल होती नजर आ रही है। नए प्रदेश कांग्रेस के आते ही पार्टी संगठन ने हर स्तर पर वोटरों से संपर्क की रणनीति बनाई है। इस अभियान के तहत पार्टी के टारगेट पर दिल्ली सरकार होगी। पार्टी नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे लोगों से मिलकर उन्हें बताएं कि दिल्ली सरकार कैसे लगातार झूठे वादे कर रही है। इसको सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष और ब्लॉक स्तर पर बैठकों की शुरुआत हो चुकी है।इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिखे।

सुभाष चोपड़ा ने कहा दिल्ली का सियासी माहौल इस समय तेजी से कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है। केंद्र की भाजपा और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से दिल्लीवासी बहुत ही नाराज हैं। दोनों ने ही एक- दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप में ही अपना सारा शासनकाल निकाल दिया। किसी ने भी अपने घोषणा पत्र के वायदे तक पूरे नहीं किए। दिल्ली का विकास भी मानो ठहर सा गया है। न कोई नया स्कूल बन पाया, न अस्पताल। पीने के पानी की किल्लत तक दूर नहीं पाई। प्रदूषण की समस्या दिल्ली के लिए नासूर बन गई है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बद से बदहाल है। लिहाजा, हर दिल्लीवासी कांग्रेस के शासनकाल को याद कर रहा है और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की तैयारी कर रहा है।वही आप सरकार द्वारा महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देने के सवाल पर उन्होंने कहा की स्टूडेंट के लिए भी ऐसी स्कीम लानी चाहिए

 

Previous articleछठ महापर्व की तैयारियां शुरू, पूर्व महापौर आदेश गुप्ता ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
Next articleचिदंबरम ने खराब सेहत का हवाला देकर मांगी जमानत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here